सोनौली पुलिस के अक्षमता पर भड़के नागरिको ने किया प्रर्दशन
सोनौली पुलिस के अक्षमता पर भड़के नागरिक, किया प्रर्दशन 
व्यापारियो समाजसेवियो ने की पुलिस की कड़ी आलोचना
आईएन न्यूज सोनौली ब्यूरो।
भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में सड़क दुर्घटना में हुए मजदूर के दर्दनाक मौत से उक्त घटना को पुलिस की अक्षमता मानते हुए आक्रोशित भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर उतर कर आवगमन ठप कर सोनौली पुलिस के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया ।

भीड़ के आक्रोश को देखते हुए । पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण मौन धारण किये रही और इसी बीच कुछ लोगो द्वारा टैंकर में आग लगा दिए जाने की खबर है ।
स्मरण रहे कि भारत से नेपाल आने जाने वाले मालवाहक ट्रको की कस्बे में लम्बी कतार से एक तरफ का मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जाता है । ऐसे में दूसरी तरफ से छोटे बड़े वाहनों के साथ साथ पैदल आवागमन जारी रहता है ।जिससे लोग अक्सर ट्रको की चपेट में आ जाते है ।

कुछ ऐसा ही घटना रविवार की शाम को घटित हुआ पैट्रोल लेने के लिए गोरखपुर जा रही नेपाली नंबर की टैंकर ने साईकिल सवार व्यक्ति को पहले धक्का मारा और उसे चोटिल होते देख दुबारा टैंकर बैक करके उसे कुचल डाला ।
बात दे कि नेपाल में वाहनों से घायल व्यक्ति को जब तक वह जिन्दा रहता है उसके इलाज से लेकर पूरे परिवार के खर्च का बोझ वाहन चालक या स्वामी को वहन करना होता है ।
उक्त खर्चे की डर से चालक ने उक्त दुसाहस किया जिसके बाद आक्रोश भड़क गया ।
टैकंर में आग लगाये जाने तथा बैक कर कुचलने जैसी घटना की सोनौली के महंत सुरेश मणि त्रिपाठी ,व्यापारी नेता सुबाष जायसवाल समेत दर्जनो लोगो ने इसे इसे पुलिस की अक्षमता करार देते हुए कड़ी आलोचना की है।





