मथुरा की मेयर बनने का किन्नर ने ठोका दावा, ढोल नगाड़े के साथ दाखिल किया नामांकन
मथुरा की मेयर बनने का किन्नर ने ठोका दावा, ढोल नगाड़े के साथ दाखिल किया नामांकन
आई एन न्यूज मथुराः यूपी निकाय चुनावों के मद्देनजर जहां राजनीतिक अखाड़ा बनकर तैयार हो रहा है, वहीं प्रत्याशियों का चुनाव भी चरम पर है। लेकिन इसी बीच आज मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए एक किन्नर ने ओपन दावा ठोका है। जबकि मथुरा से अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
ढोल नगाड़ों के साथ किया नामांकन
बता दें बतौर पूरे बाजे गाजे के साथ मुन्ना किन्नर ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं मुन्ना किन्नर ने चुनावी समर में उतरकर राजनीतिक दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विकास के लिए लड़ रही हूं चुनाव
इसके साथ ही अपना नामाकंन दाखिल करने के बाद मुन्ना किन्नर ने मीडिया से बात भी की। उनका कहना है कि मथुरा नगर के विकास के लिए और जनता के दुख-दर्द को देखकर वो चुनाव के लिए मैदान में आई हैं। उसका कहना है कि नोटबंदी और महंगाई की मार से जनता परेशान है और मथुरा में बिजली के तारों का बुरा हाल है। पानी, सड़क और यहां के विकास के लिए वो मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।





