एंटी रोमियो दल ने की मनचले की जमकर पिटाई

एंटी रोमियो दल ने की मनचले की जमकर पिटाई

एंटी रोमियो दल ने की मनचले की जमकर पिटाईएंटी रोमियो दल ने की मनचले की जमकर पिटाई

आई एन न्यूज शामलीः प्रदेश सरकार दुरुस्त कानून व्यवस्था के चाहे लाख दावे कर ले फिर भी आए दिन बेखौफ बदमाश इसकी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला शामली का है। जहां एक बार फिर एंटी रोमियो दल की सदस्यों ने एक मनचले को जमकर सबक सिखाया। आरोप है कि मनचले अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते है। जिसके विरुद्ध ये अभियान चलाया जा रहा है।
दरअसल मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां युवतियों ने एक मनचले की जमकर पिटाई की। बता दें पिटाई करने वाली युवतियां महिला पुलिसकर्मी है,और महिला एंटी रोमियो दल की सदस्य हैं। इस दल के सदस्यों ने शामली में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया अभियान के दौरान आधा दर्जन स्थानों पर एंटी रोमियो दल की टीम दल के सदस्यों ने मनचलों को दौड़ाया और उनकी जमकर पिटाई की।
वहीं एक मनचले की थप्पड़ों से जमकर खबर ली गई। मनचलें की लाइव पिटाई की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। महिला टीम के पहुंचने पर कुछ जगह तो मनचले भागते दिखाई दिए, हालांकि टीम ने मनचले को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे