सूबेदार का शव पहुंचते ही रो पडा बरगदवा,गार्ड आॅफ आॅनर से अंतिम विदाई
सूबेदार का शव पहुंचते ही रो पडा बरगदवा,गार्ड आॅफ आॅनर से अंतिम विदाई
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील के बरगदवा बाजार निवासी स्व जवाहिर के पुत्र राजेन्द्र वर्मा थल सेना में उत्तराखंड के हल्द्वानी एएससी ( आर्मी सप्लाई कोर ) बटालियन में तैनात थे। जिनकी मौत हो गयी।
सेना ने सूबेदार राजेंद्र की अंतिम विदाई गार्ड आफ आॅनर से की।
सूबेदार की अन्तिम यात्रा में आर्मी सप्लाई कोर के गिरीश कुमार सुबेदार, भगवान सिंह हवलदार व अमरनाथ यादव बरगदवा पहुंचे। अपने साथी के असामयिक मौत व परिवारजनों की चीख़ पुकार के बीच वर्मा का पार्थिव शरीर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए महाव तट पर पहुंचा जहां पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा में उनकी बेटी अक्कि वर्मा, बेटा राहुल वर्मा, कुणाल वर्मा, बड़े भाई राजेश्वर वर्मा, भतीजा अविनाश वर्मा, सहित ग्रामप्रधान प्रतिनिधि पप्पू पाण्डेय, पूर्व प्रधान कुन्दन चौधरी, महेन्द्र प्रताप गुप्त, दिनेश गिरी, पूर्व प्रधानाचार्य भगवती वर्मा, सुभाष वर्मा मौजूद रहे वहीं गोरखा रेजीमेंट के सूबेदार गिरीश कुमार, अमरनाथ यादव, भगवान सिंह, जीवन गुरूंग, शिव बहादुर, लांस नायक विनोद भुवान्जी, रायफल मैन सूर्य खांड, विनय शेर्या ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।
जानकारी के मुताबिक,मंगलवार की रात में भोजन करने के बाद वर्मा अपने कक्ष में चले गए । सुबह में जब डयूटी के लिए नहीं आये तो बटालियन के किसी जवान के द्वारा उन्हें उठाने के लिए उनके कक्ष भेजा गया। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो इसकी जानकारी जवान ने अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पहुंचकर उनके रूम का दरवाजा किसी तरह खोला तो देखकर सन्न रह गए। वहां उनका शरीर स्थिर पडा था। आनन फानन में डॉक्टरों की टीम भी वहां पहुंची और चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





