नेपाल मे बरामद सोने की तस्करी का तार जुडा है सोनौली से…..

नेपाल मे बरामद सोने की तस्करी का तार जुडा है सोनौली से.....

नेपाल मे बरामद सोने की तस्करी का तार जुडा है सोनौली से.....इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली::नेपाल पुलिस ने शनिवार को सोने की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। तस्करी करने वाला युवक नेपाल का रहने वाला है जिसके पास से पुलिस ने 17 किलो विदेशी सोना बरामद किया है। फिलहाल युवक सोना लेकर कहा जा रहा था इस बात की जांच चल रही हैऔर पूछ ताछ जारी है।
शनिवार सुबह केरूआ पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि केरुआ से नेपाल नंबर की बा 11 च 7918 की जीप सोने की खेप लेकर सोनौली की तरफ जाने वाली है। उक्त सूचना पर एसपी शरत कुमार थापा ने एसपी केरूआ को बताया और एसओ को एक दर्जन पुलिस बल उपलब्ध कराते हुए तस्कर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
बता दे कि पुलिस ने केरूआ सीमा के पास घेराबंदी की तो भोर में करीब पांच बजे एक जीप भारत सीमा के सोनौली कस्बे की ओर आती दिखी। पुलिस ने जीप चालक से गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक विपरीत दिशा में गाड़ी मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और जीप सहित थाने ले आई। जहां युवक ने पूछताछ में बताया कि जीप के पिछले हिस्स में सीट के नीचे टायलेट पेपेर में छिपाकर सोने के बिस्कुट रखे है। जिसे पुलिस ने बरामद कर वजन किया तो सोने का वजन 17 किलो निकला। युवक का नाम कासाड़ बताया जा रहा है और वह नेपाल का रहने वाला है पुलिस अभी युवक से पूछताछ कर रही है।
एसपी शरत कुमार थापा ने बातया कि काठमांडू में इन दिनों भारत से आए गोल्ड तस्करों ने डेरा डाल रखा है। जिनका नेटवर्क दुबई ,मलेशिया और चाईना तक फैला हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व काठमांडू में तस्करों के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ था। इनमें एक तस्कर गोरखपुर का भी था। नेपाल पुलिस का कहना है गोल्ड तस्करो का रैक प्वाइंट गोरखपुर है। काठमांडू से तस्करी के जरीए सोने की खेप को गोरखपुर पंहुचाया जाता है फिर वहीं से उसे मुंबई, दिल्ली, वाराणसी आदि मांग वाले शहरों तक पंहुचाया जाता है। फिलहाल युवक से पूंछताछ चल रही है और जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा करेगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे