राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी करेगी गुड्डू खां का समर्थन : सतीश चतुर्वेदी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी करेगी गुड्डू खां का समर्थन : सतीश चतुर्वेदी

आईएनन्यूज, नौतनवा:
निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भाजपा को हराने के संकल्पित है। जिसके लिये वह हर संभव उपायों पर मनन करेगी।
नौतनवा के निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खां का सपोर्ट करेगी। यह बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता सतीश चतुर्वेदी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
यह भी बताया कि गुड्डू नौतनवा के मजबूत प्रत्याशियों में एक हैं। ऐसे में वह अपने दल के प्रत्याशी को उतार वोट का बंटवारा नहीं होने देंगे। भाजपा को हराएंगे।
सतीश चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि सोनौली नगर पंचायत से उन्होंने निर्दल प्रत्याशी को ही सपोर्ट किया है।





