नए साल के रंग में रंगा आगरा, पीठ पर वेलकम 2018 लिखवाकर युवती ने करवाया फोटो शूट

आई एन न्यूज आगराः मोहब्बत की नगरी आगरा में कोई भी त्योहार का दिन हो या फिर कोई खुशी मनानी हो उसके लिए सबसे पहले ताजमहल का साया ही युवाओ को पसंद आता है। अब बात नए साल का दिन हो तो युवा कहां पीछे रह सकते हैं।
ताज के साये में आगरा के मेहताब बाग पर युवाओं ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान कुछ ऐसा किया कि सब लोग देखते रहे। यहां युवती दीपिका ने अपने फ्रेंड्स से अपनी पीठ पर वेलकम 2018 लिखवाकर पिक्स शूट करवाई। तो उसकी फ्रेंड प्रियंका भी कहां पीछे रही। उसने भी अपनी पीठ पर बाय- बाय 2017 लिखवा लिया और फ्रेंड्स के साथ जमकर फ़ोटो शूट कराए।
उनका यह अंदाज देख लोगों की नजर बस उन्हीं पर टिकी रही। ग्रुप में शामिल युवाओं का कहना है कि इस समय पार्टी वीक चल रहा है। सभी में नए साल के आने की खुशी है। हम आज यहां इंजॉय करने आए हैं।





