CM योगी ने रात में किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जाना लोगों का हालचाल

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड में जियामऊ और चकबस्त रोड स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात मुख्यमंत्री ने जियामऊ और चकबस्त रोड स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की।
PunjabKesari
उन्होंने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को रैन बसेरों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के साथ बिस्तरों की चादरों को नियमित रूप से बदलने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि रैन बसेरों में पर्याप्त बिस्तरों की व्यवस्था की जाए और यहां आने वालों को ठंड में किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Translate »