10 रुपये के नोट का होगा मेकओवर,जानिए नई करेंसी में क्या-क्या होंगे बदलाव?

50 और 500 रुपये के नोट का मेकओवर करने के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 10 रुपये के नई शक्ल देने वाला है. यह नोट मौजूदा नोट से बिल्कुल अलग तरह का दिखेगा. इसके साथ ही इस दस के नोट में रंग और आकार से लेकर कई बड़े बदलाव किये जाने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक,केंद्रीय बैंक ने 10 रुपये के 1 अरब नए नोटों की छपाई कर ली है, जो जल्द ही ये बैंकों तक पहुंच सकती हैं. जानकारी के अनुसार इन नोटों को भी गांधी सीरीज के साथ छापा गया है. हालांकि मौजूदा 10 रुपये के नोट और नये नोट में रंग का काफी ज्यादा फर्क होगा. नये नोट का बेस चॉकलेट ब्राउन रंग का होगा.

2005 में नोट का बदला गया था डिजाइन

इससे पहले 10 रुपये के नोट का डिजाइन 2005 में बदला गया था. उसके बाद अब इसमें बदलाव किया गया है. इस बार भी मोदी सरकार कई अहम बदलाव कर रही है. जिसमें रंग और मुंद्रण चिन्ह शामिल है. नये नोटों पर कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर की तस्वीर लगी होगी, यह भी दस के नोट में नया बदलाव होगा.

 

पिछले साल भी बड़ी करेंसी को किया था बंद

2016 में 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी. उन्होंने इस दौरान बताया था कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिए गए हैं.

advt

 

पुराने नोट के चलने पर नहीं लगेगी रोक

तब से लेकर अब मोदी सरकार लगातार नकली नोटों के ख‍िलाफ अभियान छेड़े हुए है. 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के बाद आरबीआई ने 2000 और 500 रुपये का नया नोट जारी किया था. हालांकि 10 के पुराने नोट नये नोट के साथ ही चलने में रहेंगे.

 

50 और 200 के नये नोट जारी किये

इसके अलावा उसने 50 और 200 रुपये का भी नया नोट जारी किया है. इन सबके बाद आरबीआई ने 10 रुपये के नोट को भी नये तेवर में लाने का फैसला किया है. हालांकि ये नोट आम लोगों तक कब पहुंचते हैं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.(एजेंसी)


Translate »