सोनौली के ‘जनप्रिय’ नगरसेवक दीपक बाबा का 59वां जन्मदिन, नौतनवा विधायक ने दिया बड़ा सम्मान!
सोनौली के ‘जनप्रिय’ नगरसेवक दीपक बाबा का 59वां जन्मदिन, नौतनवा विधायक ने दिया बड़ा सम्मान!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के लोकप्रिय नगरसेवक दीपक बाबा का 59वां जन्मदिन आज बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने आवास पर दीपक बाबा का आत्मीय स्वागत किया। विधायक ने उन्हें मिठाई खिलाई, अंगवस्त्र भेंट किया और स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
दीपक बाबा एक लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में जुटे रहते हैं। नगरसेवक के रूप में उनकी कार्यशैली और आम जनता के प्रति समर्पण की वजह से क्षेत्र में उनका गहरा प्रभाव है।
जन्मदिन के इस खास मौके पर सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों, स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विधायक आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राहुल दुबे, अरविंद त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल, रवि वर्मा, राहुल सिंह, मंटू तिवारी और अभिषेक मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दीपक बाबा के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































