नौतनवा में बच्चों की अनोखी गणेश चतुर्थी: पेपर के बप्पा और संस्कारों की पाठशााला!
नौतनवा में बच्चों की अनोखी गणेश चतुर्थी: पेपर के बप्पा और संस्कारों की पाठशााला!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
नौतनवा स्थित ‘बचपन स्कूल’ में गणेश चतुर्थी का पर्व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बड़े ही हर्ष, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा स्कूल परिसर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इको-फ्रेंडली गणेश चतुर्थी का आयोजन रहा। विद्यालय की डायरेक्टर अंजलि ने कागज (पेपर) से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की। इसके बाद पूरे विद्यालय परिवार ने एक जुट होकर बप्पा की आरती उतारी और अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया।
समारोह के दौरान बच्चों को गणेश जी के जीवन पर आधारित प्रेरणाप्रद कहानियां दिखाई व सुनाई गईं। साथ ही बच्चों ने गजानन, गणपति, गणेश, लंबोदर, एकदंत, शुभम, विनायक और भालचंद्र जैसे बप्पा के विभिन्न नामों और उनके अर्थों को समझा।
निदेशक अंजलि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर त्योहार हमें एक सीख देता है। चित्रों और कहानियों के माध्यम से गणेश जी के स्वरूप की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया किबड़े कान: कम बोलने और अधिक सुनने की सीख देते हैं। छोटा मुख: संयमित बोलने और शांत रहकर अपना काम करने का संदेश देता है। आशीर्वाद की मुद्रा में हाथ: चारों ओर उदारता और सकारात्मकता फैलाने की प्रेरणा देते हैं। छोटी आंखें: अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित (फोकस) रखने का पाठ पढ़ाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना भी बेहद अनिवार्य है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में मृदुल, सामर्थ, समृद्धि, अर्सलान, माहिर, तारीख, सृष्टि, अर्पित, विश्रुत, शिवांशी, श्रीवन्या, काव्या, श्रुति, आनंद, आदर्श, काब्या, रक्षा, ईशा, अनन्या, हुजाइफ, रुद्रांशी, सुप्रिया, योगिता, भाविका, शुभी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, ईशा, अंजली, प्रीती, इशिता, अंशिका, रिंकल और श्रद्धा का विशेष योगदान रहा।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।








































