गांधीनगर में गूंजे ‘विकास पुरुष’ के नारे: बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

गांधीनगर में गूंजे ‘विकास पुरुष’ के नारे: बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद
आई एन न्यूज ​सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) के रगरगंज टोले पर आयोजित एक विशाल जन चौपाल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘विकास पुरुष’ के नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की बारिश के बीच स्थानीय वार्ड वासियों ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वार्ड के सभी सम्मानित बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
​जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नौतनवा विधानसभा में बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर विकास का एक नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब बाढ़ के पानी में सिर्फ फोटो खिंचवाने की पुरानी प्रथा बंद हो चुकी है। जनता को असली विकास से भटकाने के लिए अब एक-दूसरे को धमकाने का नया खेल शुरू किया गया है। लेकिन जो विपक्षी नेता कभी अपने महलों से बाहर नहीं निकलते थे, आज उन्हें जनता के बीच आने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गांव-गांव की जनता इन बहुरूपियों के चेहरे अच्छी तरह पहचान चुकी है।”
​वार्ड के विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए विधायक ने कहा कि अकेले वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) में कई सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और पोखरी का सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराए जा चुके हैं। जो कार्य अवशेष हैं, वे प्रक्रिया में हैं और शीघ्र ही पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और धरातल पर उनका समाधान करना है।
​इस अवसर पर विधायक ने वार्ड के सभी बड़े बुजुर्गों को अंग वस्त्र ओढा कर अभिनंदन गया।
जब कि विधायक का स्वागत व सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से सनौली नगर सेवक दीपक बाबा, रामाशीष तिवारी, संतोष पांडे, विशाल चौहान, जयप्रकाश त्रिपाठी, संजय तिवारी, ज्ञानचंद साहनी, राजेश गुप्ता, अछैयबर गुप्ता, रामनयन चौरसिया, संतराज चौहान, बुधराम यादव, मूसाई गौतम, रामदुलारे, भगत, सावित्री देवी, गायत्री देवी, बासमती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *