योगीराज में बीजेपी नेताओं की दबंगई,मामूली सी बात पर डॉक्टर की कर दी धुनाई

योगीराज में बीजेपी नेताओं की दबंगई,मामूली सी बात पर डॉक्टर की कर दी धुनाई

योगीराज में बीजेपी नेताओं की दबंगई,मामूली सी बात पर डॉक्टर की कर दी धुनाई

 

आई एन न्यूज ब्यूरो बिजनौरः 14 वर्षों तक वनवास काटकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी के नेताओं के सिर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। नशा भी इस कदर चढ़ कर बोल रहा है कि उससे आमजन परेशान हो रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर के नजीबाबाद का है। जहां मामूली सी बाइक और कार की टक्कर क्या हुई कि भाजपा के तमाम नेताओ ने बाइक सवार निहत्थे डॉक्टर की जमकर पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं अधमरे डॉक्टर को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। 
PunjabKesari
दरअसल मामला बिजनौर के नजीबाबाद इलाके के रेलवे फाटक का है। जहां गोविन्द नगर कालोनी के निवासी डॉक्टर सतीश बाइक पर खड़े होकर बंद रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार में सतीश की मोटरसाइकिल टकरा गई। फिर क्या था कार में सवार 4 भाजपा नेताओं ने पीड़ित डॉक्टर की जमकर पिटाई कर डाली।
PunjabKesariइतना ही नहीं डॉक्टर को अधमरा कर रेलवे ट्रेक पर भी फेंक दिया। गनीमत यह रही कि आसपास के लोगों ने डॉक्टर को रेलवे ट्रेक से उठाया। फिलहाल पीड़ित डॉक्टर सतीश ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे