नौतनवा में फिर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ़े अमीन

नौतनवा में फिर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ़े अमीन

नौतनवा में फिर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ़े अमीननौतनवा में फिर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ़े अमीन

संवाददाता-मनोज पाण्डेय

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के अह्वान पर तीन दिवसीय धरना मंगलवार से फिर शुरु हो गया। तहसील परिसर में बैठ़े अमीन पूर्ण कार्य बहिष्कार 11 सूत्रीय मांग के संबंध मे शासन द्धारा कोई पहल न किये जाने के कारण आक्रोशित रहे।
रा. सं अमीन संघ नौतनवा द्बारा प्रथम दिन दिनांक 16-01-2018 से प्रारम्भ किया गया। जिसमे नौतनवा तहसील के वरिष्ठ सदस्य श्री शेख बहादुर सिंह, अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ल , मंत्री प्रेम प्रकाश, उपमत्री लल्लन सिह, उदय राज, अशोक लाल श्रीवास्तव, रवि प्रकाश दूबे, श्री प्रकाश त्रिपाठी,सहित समस्त सदस्य की उपस्थिति रही।
उनकी मांगें है—
1- सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिये जाने सम्बंधित व्यावस्था सेवा नियमावली मे की जाए।
2-संवर्ग का ग्रेट बेतन 5200-20200 ग्रेड बेतन 2000.से बढा कर 5200-20200 ग्रेड बेतन 2800 स्वीकृति किया जाय।
3-राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानो के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाय, आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाए। वसूली मे वृद्धि हेतु पर्यवेक्षक गण की जबाब देही के मान दण्ड बनाया जाए। वसूली के नाम संग्रह अमीनो का उत्पीडन रोका जाये।
4- पात्र संवर्गीय सदस्यो को पात्रता की तिथि से द्बितीय प्रोन्नति बेतन मान का लाभ प्रदान किया जाये।
5-संवर्ग की पदोन्नती व्यवास्था पूर्व की भातिं नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाये।
6-संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय।
7-नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृति किया जाय।
8- संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाय।
9-राजस्व संहिता 2006 के अनुरुप वसूली प्रपत्र को उपलब्ध कराया जाय तथा विभागीय कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाय।
10- संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूती का प्राविधान समाप्त किया जाय।
11- उपजिलाअधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रुप से की जाय।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे