जनता से बोले विधायक ऋषि त्रिपाठी— ‘मेरा घर नहीं, आपका अपना घर'”

जनता से बोले विधायक ऋषि त्रिपाठी— ‘मेरा घर नहीं, आपका अपना घर'”

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सुबह “सुबह सवेरे विधायक आपके द्वारा” कार्यक्रम के तहत सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर टोला रेहरा तथा वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नागरिकों से भावनात्मक संवाद करते हुए कहा, “मेरा आवास केवल विधायक का घर नहीं, बल्कि आप सभी का अपना घर है। आप जब चाहें, बिना किसी संकोच के आएँ। आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहना ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” विधायक के इन आत्मीय शब्दों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
स्थानीय नागरिकों ने विधायक के इस सहज, सरल और अपनत्व भरे व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह घर-घर जाकर हालचाल जानना और हर समय मिलने का भरोसा देना जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण का परिचायक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, सभासद रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, सुभाष यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *