जल निगम भर्ती घोटाला: सपा के कद्दावार नेता आजम खान को SIT का नोटिस

जल निगम भर्ती घोटाला: सपा के कद्दावार नेता आजम खान को SIT का नोटिस

जल निगम भर्ती घोटाला: सपा के कद्दावार नेता आजम खान को SIT का नोटिस

 

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊः जल निगम भर्ती घोटाले मामले में समाजवादी पार्टी के कद्दावार नेता आजम खान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। उत्तर प्रदेश के जल निगम में हुई 1300 भर्तियों में अनियमितता के चलते मामले की जांच SIT (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) को सौंपी गई थी।

गौरतलब है कि, यह भर्ती घोटाला प्रदेश की पूर्व अखिलेश सरकार में हुआ था। जिसके तहत मामले में तत्कालीन शहरी विकास मंत्री और जल निगम अध्यक्ष आजम खान का भी नाम जुड़ा हुआ है। 

इसी के चलते जल निगम भर्ती घोटाले में एसआईटी ने मंगलवार को आजम खान को नोटिस जारी कर तलब किया है। जिसमें कहा गया है कि आजम खान को 22 जनवरी बयान दर्ज करवाने हैं। मामले में आज़म के करीबी रहे रिटायर्ड आईएएस और पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह के बयान पहले ही दर्ज़ कर चुकी है। आज़म के तत्कालीन ओएसडी आफ़ाक के भी बयान दर्ज़ हो चुके हैं।

ज्ञात हो कि, आजम खान पर भर्ती के दौरान अनियमितता का आरोप है। इसी क्रम में बीते 22 सितम्बर को SIT राजधानी स्थित जल निगम मुख्यालय में रेड भी मारी थी। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे