योगी कैबिनेट ने यूपी के 24 जिलों में लोक अदालत स्थापना का प्रस्ताव किया पास

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊः बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के 24 जिलों में लोक अदालत स्थापना का प्रस्ताव पास हुआ। जिसमें जालाैन, जाैनपुर, अंबेडकरनगर, भदाेही, काैशांबी, लखीमपुरखीरी, अमराेहा, फतेहपुर, मेरठ, फरुर्खाबाद, महाराजगंज, महाेबा, फिराेजाबाद, हाथरस, गाैतमबुद्धनगर, गाजीपुर, हमीरपुर, मऊ, साेनभद्र, आैरैया, बागपत, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर शामिल हैं।
इसके साथ ही बैठक में प्रदेश के तीन शहरों में मेट्रो बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। जिसके तहत आगरा में 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से, मेरठ में 13,800 करोड़ और कानपुर में 17 हजार करोड़ की लागत से मेट्रो का निर्माण किया जाएगा।
इन प्रस्तावाें काे भी मिली मंजूरी-
-यूपी के सभी शहराें से स्लाटर हाउस हाेंगे बाहर।
-रमाला चीनी मिल की छमता बढ़ाने की अनुमति।








































