लखनऊ:पुलिस की पेट्रोलिंग पर ठंड का असर,सामने से भागे हथियारबंद डकैत

लखनऊ:पुलिस की पेट्रोलिंग पर ठंड का असर,सामने से भागे हथियारबंद डकैत

लखनऊ:पुलिस की पेट्रोलिंग पर ठंड का असर,सामने से भागे हथियारबंद डकैत

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ:लखनऊ पुलिस की पेट्रोलिंग पर ठंड का असर साफ दिखने लगा है। धीरे-धीरे पेट्रोलिंग ग्रामीणों इलाकों से सिमटकर शहरों तक ही रह गई है। ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग पूरी तरह से ठंडी पड़ गई है। इसी के चलते चार दिन से डकैतों का उत्पात शुरू हो गया है। जिस जगह डकैती पड़ी वह काकोरी थाना से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन समय से पुलिस न पहुंच सकी।

बनियाखेड़ा व कटौली गांव की दूरी थाने और अंधे की चौकी के बीच में हैं। लगभग दोनों ही स्थानों से वहां पहुंचने में बराबर समय लगता है। ऐसे में वारदात स्थल पर पहुंचने में देरी लापरवाही को दर्शाती है। उधर, डकैती डालकर जाते समय बदमाश भाग नहीं पाते अगर पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के पास असलहे होते। डकैती के दौरान पीआरवी समय से पहुंच गई। उनके सामने से हथियारबंद डकैत भागे, लेकिन चाहकर भी वह मुठभेड़ नहीं कर सकी।

एक पीआरवी पर एक एचसीपी (हेड कांस्टेबल प्रोन्नत  वेतनमान), एक चालक और एक कांस्टेबल तैनात किया गया है। लेकिन पीआरवी के पुलिसकर्मियों को असलहे नहीं उपलब्ध कराए गए। इससे कई स्थानों पर चाहकर भी ये बदमाशों का मुकाबला नहीं कर पाते।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे