महेशपुर महेंदिया गांव में जंगली सूअर ने हमला कर ७ लोगों को किया घायल

महेशपुर महेंदिया गांव में जंगली सूअर ने हमला कर ७ लोगों को किया घायल
आईएनन्यूज, लक्ष्मीपुर :
लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के
ग्राम महेशपुर मेहंदिया में मंगलवार की तड़के सुबह कोहराम मच गया। घने कोहरे के कारण भट़क कर गांव में आये जंगली सूअर ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले मे गांव के कोटेदार काशी 
प्रसाद,कमलावती पूनम एवम् बंदनी सहित सात लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। अन्य ग्रामीणों की मदद से घायलों को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूअर के हमले के इस घटना से आसपास के गांवों में भी दहश़त फैल गयी है।





