“ब्लॉसम्स प्लेवे एंड द स्कूल” में मनाया गया धूमधाम से बसंत पंचमी
“ब्लॉसम्स प्लेवे एंड द स्कूल” में मनाया गया धूमधाम से बसंत पंचमी

विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली कस्बे में स्थित ब्लॉसम्स प्लेवे एंड द स्कूल में बसन्त पँचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। बसंत पंचमी का त्योहार जो कि शिक्षण संस्थानों तथा छात्रों के लिए विशेष दिन होता है क्योंकि यह दिन शिक्षा की देवी माँ सरस्वती का दिन माना जाता है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सन्नी कुमार गुप्ता तथा अध्यापकों शालिनी,शिखा,अंजली, अंकिता एवम श्वेता ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती का पूजन अर्चन किया तथा बच्चों को इस दिन का महत्व बताते हुए प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर गणेश कुमार जायसवाल,मुकेश गुप्ता, उमाकांत, दुर्गा प्रसाद, जसमीत कौर, हरजीत कौर, अवनीश सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहें।





