नहीं रुक रही लुप्तप्राय वन्यजीवों की तस्करी, दो तेंदुआ की खाल बरामद

नहीं रुक रही लुप्तप्राय वन्यजीवों की तस्करी, दो तेंदुआ की खाल बरामद

नहीं रुक रही लुप्तप्राय वन्यजीवों की तस्करी, दो तेंदुआ की खाल बरामद

आई एन न्यूज लखीमपुर खीरीः लुप्तप्राय वन्यजीवों की तस्करी रुकने का नाम नही ले रही है।लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने एक सूचना के आधार पर 2 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से लुप्तप्राय वन्यजीवों की श्रेणी में शामिल 2 तेंदुआ की खाल बरामद हुई है।

इस बरामदगी के बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। पकड़े गए दोनों युवक में एक दिल्ली और एक उत्तराखण्ड का युवक शामिल है। इसमें मुख्य आरोपी धीरज भसीन है। जिसे अंतरराष्ट्रीय तस्कर बताया जा रहा है। पकड़े गए युवक गुप्त रास्तों से यह खाल नेपाल बेचने के लिए जा रहे थे। इस बरामदगी के बाद एजेंसियां सक्रिय है।

हालांकि अभी यह पता नही चल पाया है कि शिकार किस जगह हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में तेजी से जुट गई है। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे