योगी के मंत्री से हुई चूक,बताया 59वां गणतंत्र दिवस

आई एन न्यूज अलीगढ़ः पूरे देशभर में हर जगह गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर जगह प्रोग्राम किए जा रहे हैं, साथ ही ध्वजारोहण भी किया जा कहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री संदीप सिंह की ज़ुबान फिसल गई।
वहीं कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मंत्री ने 69वां गणतंत्र दिवस की जगह 59वां गणतंत्र दिवस बोल दिया। संदीप सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संदीप सिंह योगी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री हैं। संदीप पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पोते हैं। यूपी सरकार के राज्य मंत्री संदीप सिंह पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर बोलते समय जो संख्या बोली उस पर लोगों का ध्यान चला गया। 69वां गणतंत्र दिवस को वे 59वां गणतंत्र दिवस बोल गए।





