कासगंज हिंसा:चंदन गुप्ता के हत्यारोपियों के घर चस्पा कुर्की का नोटिस

कासगंज हिंसा:चंदन गुप्ता के हत्यारोपियों के घर चस्पा कुर्की का नोटिस

कासगंज हिंसा:चंदन गुप्ता के हत्यारोपियों के घर चस्पा कुर्की का नोटिस

इंडो नेपाल न्यूज लखनऊ: कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के हत्यारोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी हत्यारोपियों के घरपर कुर्की का नोटिस लगाया है। इसके साथ ही पुलिस ने 1 मार्च तक पेश होने का समय दिया है। बता दें कि जिन 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी किया है उनमें नसीम, वसीम और समीम नाम के युवक हैं। इन तीनों को ही चंदन गुप्ता की हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। 

गौरतलब है कि कासगंज में तिरंगा फहराने को लेकर भड़की हिंसा में चंदन गुप्ता नामक एक नौजवान की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 4 दिन बाद भी कासगंज में हालात तनावपूर्ण हैं। फिलहाल शहर में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे