निचलौल:प्रशासन की निष्क्रियता से बालू माफियाओ की चांदी 

निचलौल:प्रशासन की निष्क्रियता से बालू माफियाओ की चांदी 

निचलौल:प्रशासन की निष्क्रियता से बालू माफियाओ की चांदी निचलौल:प्रशासन की निष्क्रियता से बालू माफियाओ की चांदी 

संवाददाता-प्रदीप गौड़
आई एन न्यूज ब्यूूरो निचलौल :निचलौल समेत अड़ोस पड़ोस क्षेत्रो में हो रहे अबैध बालू खनन पर शासन व प्रशासन ने आंखे मुँद रखी है जिसके कारण वालू माफिया चांदी काट रहे है।
बता दे कि जहा एक तरफ यूपी व केंद्र सरकार अबैध बालू खनन को रोकने के लिए तरह तरह के नियम कानून बना रहे है। वही महराजगंज जनपद के कोठीभार व निचलौल थाना क्षेत्र बालू माफियाओ का बहार है।
वन सेंचुरी क्षेत्र में धड़ल्ले से अबैध बालू खनन को अंजाम दिया जा रहा है । संवंधित विभाग आराम फरमा रहा है। पुलिस की चुप्पी लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों की माने तो इस अबैध कारोबार में कई बड़े हस्तियों के होने की संभावना जतायी जा रही है। जब बालू की वसूली को लेकर थानों के सिपाहियों में होड़ मची है। एक तरफ जंगल विभाग वन सेंचुरी एरिया मे बने मंदिरो व जंगल से सटे गावो में रास्ते होकर पिकनिक मनाने व पूजा करने जाने पर रोक लगा रहा है वही सेंचुरी एरिया के क्षेत्र से अबैध बालू खनन ने जोरो पर चल रहा है। जंगल के रास्ते बड़े सहजता से ट्राली टैक्टर से बालू लादकर लाये जा रहे है।
अगर समय रहे इस अवैध खनन पर रोक नही लगा तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में बचे हुए सेंचुरी एरिया के जंगल बाढ़ के भेंट चढ़ जाएंगा ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे