नौतनवा:हज पर जाने वाले हाजियो की चेयरमैन ने किया स्वागत
नौतनवा: हज पर जाने वाले हाजियो की चेयरमैन ने किया स्वागत

विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:महराजगंज जिले से हज और उमरा पर जाने वाले हाजियों की एक दिवसीय हज ट्रेनिंग कैम्प नौतनवा में लगाया गया।
हज ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन नौतनवा चेयरमैन गुड्डू खान की अगुवाई में एक मैरेज हाउस में संम्पन्न हुआ ।
इस ट्रेनिंग कैंप के मुख्य अतिथि मुफ़्ती आशिक इलाही साहब रहे। जब कि जनाब हाफिज फैज की तेलावत के साथ ही प्रोग्राम का आगाज हुआ । उसके उपरान्त हाफिज इरशाद ने नवाज पढ़ी और हाफिज सादिक ने मुबारक बाद का तराना पेश किया। मौलाना कमरुलहसन साहब और मौलाना इस्लाम साहब का बयान हुआ। मुफ़्ती आशिक इलाही साहब ने बहुत तफसील से हज और उमरा करने का तरीका हाजियो को बताया ।
कार्यक्रम के अंत में चेयर मैन गुड्डू खान ने सभी हाजियो के समक्ष मुबारकबाद पेश किए और अपने मुल्क में अमन- चैन के लिये दुआ करने की दरख्वास्त की।
इस मौके पर मौलाना कमरुल हसन साहब, मौलाना हेदायतुल्लाह,मौलाना इस्लाम, मौलाना फजलुर्रहमान, मसिउल्लाह साहब,नजीबुल्लाह, मुख्तदा साहब,मौलाना कलीम, मौलाना अब्दुल हलीम और मौलाना इरसाद ने कैम्प में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायें।





