भूकंप के झटकों से दहला ताइवान, 2 की मौत, 200 घायल

ताइपे: (एजेंसी) पूर्वी ताइवान में मंगलवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भशास्त्रियों ने बताया कि भूकंप का यह झटका हाल के दिनों में क्षेत्र में आने वाला नवीनतम झटका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत गई है जबकि 200 से अधिक लोग इसमें घायल हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया। इसका केंद्र बंदरगाह शहर हुआलिन से करीब 21 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में था।  
Taiwan earthquake
ताइवान कैबिनेट ने राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप की वजह से ताइवान के पूर्वी तट स्थित एक होटल 6.4 की तीव्रता के भूकंप की वजह से धराशायी हो गया। ताइवान कैबिनेट ने कहा कि एक अन्य होटल क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इमारतें गिर गई हैं। धराशायी होटल में करीब 30 व्यक्ति फंसे हुए हैं। 
PunjabKesari

(एजेंसी)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे