3 किलोग्राम चरस के साथ फरेंदा का व्यक्ति गिरफ्तार

3 किलोग्राम चरस के साथ फरेंदा का व्यक्ति गिरफ्तार
आई एन न्यूज ब्यूरो सिद्धार्थ नगर: सिद्वार्थनगर जिले के बढ़नी सीमा पर रविवार की सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त ट़ीम ने एक व्यक्ति को तीन किलोग्राम चरस के साथ पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के निवासी के रुप में हुई है।
सुबह ही पुलिस व एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली कि चरस की खेप नेपाल से भारत आने वाली है। इस सूचना पर पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त अभियान के तहत चरगहवा नाला से उत्तर पगडंडी मार्ग पर बरामदगी कर ली। पकड़े गये व्यक्ति नाम अनिल कुमार लोधी पुत्र कन्हैयालाल लोधी ग्राम जमुहरा थाना फरेंदा जनपद महाराजगंज बताया जा रहा है।
बरामदगी करने वाली ट़ीम में वाली उपनिरीक्षक राजकुमार यादव -चौकी प्रभारी बढ़नी,कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव चौकी बढ़नी,हेड कांस्टेबल दिनेश चौबे, कांस्टेबल लालमन यादव, कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल मुन्ना पाठक व
SSB 50 वीं वाहिनी बी कंपनी बढ़नी के जवान शामिल रहे।





