मौसम ने बदली करवट, हमीरपुर में जोरदार बारिश

मौसम ने बदली करवट, हमीरपुर में जोरदार बारिश

मौसम ने बदली करवट, हमीरपुर में जोरदार बारिशमौसम ने बदली करवट, हमीरपुर में जोरदार बारिश
मूसलाधार बारिश के साथ जिला भर में बढ़ा ठंड का प्रकोप
गेहूं की फसल को मिली संजीवनी, किसान और बागवानों के चेहरे खिले
दो माह के सूखे के कारण जिला में प्रभावित हो चुकी है गेहूं की फसल
आई एन न्यूज ब्यूरो,
हमीरपुर।
मौसम के करवट बदलते ही जिला भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में रविवार रात से ही जोरदार बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के कारण जिला भर में जोरदार ठंड हो गई है। रविवार रात को शुरू हुई बारिश सोमवार दिन में भी बरसती रही। हालांकि दिन में कुछ समय बारिश रुकी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश जिले के किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। बारिश ने गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बूटी का काम किया है। बारिश होने से जिला के किसानों और बागवानों के चेहरे चहक उठे हैं। दो माह के सूखे के कारण जिला में गेहूं की फसल पीली पड़ गई थी। इस कारण किसानों के चेहरे भी मायूस हो गए थे।
बारिश होने के बाद किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है। दूसरी तरफ लगातार मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड से निजात पाने के लिए जिला के लोग, दुकानदार व कर्मचारी आग सेकते नजर आए। लोगों ने अपने घरों और दुकानों के आगे चूल्हे जलाकर ठंड से निजात पाई। जिला में दोपहर तक बिजली न होने के कारण लोग हीटर से भी वंचित रहे। अपने अपने कार्यों से जिला मुख्यालय आने वाले लोग भी पैक होकर बाजार पहुंचे।
कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि जो फसल प्रभावित हो गई है उसे तो इस बारिश से कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर जो फसल प्रभावित नहीं हुई थी उसके लिए बारिश वरदान सिद्ध हुई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे