नेपाल भन्सार ड्यूटी चोरी की दस मालवाहक ट्रक पकड़ी गयी

नेपाल भन्सार ड्यूटी चोरी की दस मालवाहक ट्रक पकड़ी गयी
नेपाल भन्सार ड्यूटी चोरी की दस मालवाहक ट्रक पकड़ी गयी
नेपाल भन्सार ड्यूटी चोरी की दस मालवाहक ट्रक पकड़ी गयी
काठमांडू से सोनौली बार्डर पहुची पाँच सदस्यीय जाच टीम,सोनौली के तीन बड़े ट्रांसपोर्टर की जाच शुरू
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो टीम सोनौली:भारत नेपाल सीमा से सटे रुपन्देही जिले के बेलहिया में स्थित भैरहवा भन्सार कार्यालय और बीरगंज भन्सार से विभिन्न माल व सामान लेकर भन्सार पास होकर काठमांडू जा रही दस ट्रको को काठमांडू राजस्व विभाग की पुलिस गश्ती टीम ने पकड़ लिया है बताया जा रहा है कि सभी ट्रको में ड्यूटी की चोरी किया गया है और चार ट्रक सोनौली के तीन बड़े ट्रांसपोर्टरो द्वारा भेजी गई है। टीम मामले की जांच कर रही है।
सोमवार की दोपहर सादे वर्दी में पांच सदस्यीय राजस्व पुलिस की टीम काठमांडू से सोनौली पहुची और काठमांडू के थानकोट में ड्यूटी चोरी के एक बड़े मामले में पकड़ी गयी दस ट्रको की भन्सार राजस्व चोरी के मामले में सोनौली के तीन ट्रांसपोर्टरों की नेपाल भन्सार में खोजबीन करती दिखी। बताया जा रहा है कि सोनौली के ट्रांसपोर्ट गोदाम से लोड हुई चार माल वाहक ट्रक कई तरह के माल सामान लेकर नेपाल भैरहवा भन्सार कार्यालय से होकर काठमांडू के लिए चली गयी। लेकिन मुखबीर की सूचना पर थानकोट राजस्व पुलिस टीम ने सभी ट्रको को पकड़ लिया और जाच में ड्यूटी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है।
जिसकी जाच के लिए नेपाल के अर्थमंत्री ने खुद घटना के जाच के आदेश दिए है। टीम की कार्यवाही और पकड़े जाने के डर  से सोनौली के कुछ बड़े ट्रांसपोर्टरों ने नेपाल जाने वाले सामानों को रोक कर डम्प करना शुरू किया है।
इस सम्बन्ध में भन्सार चीफ भैरहवा भूपाल राज्य शाक्य ने बताया कि ट्रको के जाने की घटना की जांच किया जा रहा है।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे