सोनौली में प्रेमी के वियोग में नवविवाहिता ने फंदे से लटकर दे दी जान
सोनौली में प्रेमी के वियोग में नवविवाहिता ने फंदे से लटकर दे दी जान ।
आई एन न्यूज व्यूरो सोनौली डेस्क: प्रेमी के वियोग में एक नव विवाहिता फंदे से लटक कर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली । पुलिस मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है ।
मंगलवार की दोपहर को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा श्यामकाट में एक नव विवाहिता द्वारा अपने कमरे को बन्द कर छत की कुन्डी में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिये जाने की खबर है। यह घटना उस समय हुआ जब सुबह आठ बजे युवती का पति मोहन अपने काम से और उसके पिता नाथू और माँ दवा कराने सोनौली चले गये थे। इसी बीच मृतक उषा ने अपने कमरे को बंद कर फंदे से लटक गयी। मोहन की माँ जब दोपहर को लौटी और अपने पतोहू को तलासने लगी तो वह अपने कमरे में बन्द मिली । अवाज दिया लेकिन नही खोली तो लोगो ने जगले के रास्ते उसके कमरे में झाकां तो वह फंदे से लटकते दिखी । जिसके बाद पूरे गांव में शोरगुल शुरू हो गया।
बताया गया है कि मोहन का विवाह नेपाल के नवल परासी जिले के सुलियहवा गांव में एक वर्ष पहले हुआ था। अभी एक माह पहले ही मोहन अपनी पत्नी उषा उर्म 23 वर्ष को अपने घर विदा करा कर लिवा आया । इस बीच लड़की के चाचा फिर उसे अपने घर ले गये तो वह अपने घर से कुछ दिनो के लिए कहीं लापता रही। किसी तरह मृतक उषा के परिजन उसे खोज कर उसके पति मोहन के घर पहुचाया और आज उसने अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। जिस पर शुरू हो गया उषा की कहानी की चर्चाए और हर जुबान पर आ गयी।
सोनौली पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को फंदे से उतार अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना की खबर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिघि सोनौली सुधीर त्रिपाठी मौके पर पहुच कर मृतक परिजनो को ढाढस बधाया ।
इस संबंध में चौकी प्रभारी सोनौली अवधेश नारायन तिवारी ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है प्रथम दृष्टया में मामला खुदकुशी का लग रहा है। सो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।






