सोनौली बार्डर पर 19 लाख रुपये हेरोईन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर 19 लाख रुपये हेरोईन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर 19 लाख रुपये हेरोईन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर 19 लाख के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:भारत – नेपाल के सोनौली बार्डर पर एसएसबी ने जांच के दौरान एक नेपाली युवक के पास से 19 लारव रुपये के मुल्य का हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौप दिया है।
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे भारत से स्कूटी से नेपाल जा रहे एक युवक को सोनौली कस्बे के बस स्टैंड के पास गश्त कर रहे एसएसबी के जवानों ने रोका और उसकी तलाशी लिया तो नेपाली नम्बर की स्कूटी में छिपाकर रखा गया 93 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
पकडे गये युवक ने अपना नाम रवि थापा पुत्र भीम बहादुर थापा नेपाल रुपंदेही जिले के भैरहवा कस्बे का निवासी बताया गया है।
इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल सोनौली के निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने बताया कि 93 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 19 लाख रूपये आंकी गई है। पकड़े गए युवक को सोनौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे