विधायक अमनमणि के कथित आड़ियो क्लिप की क्या है सच्चाई?
विधायक अमनमणि के कथित आड़ियो क्लिप की क्या है सच्चाई?
धर्मेंद्र चौधरी की एक रिपोर्ट
आई एन न्यूज व्यूरो नौतनवा:हाल ही में शोसल मीड़िया पर तेजी से वायरल हो रहा एक मोबाइल काल रिकार्ड़िंग का आड़ियो क्लिप नौतनवा क्षेत्र के सियासी गलियारों से लगाये नुक्कड़ी राजनैतिकबाजों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आड़ियों क्लिप में बहस बाजी और गाली गलौज़ है। जिसमें एक व्यक्ति अमनमणि त्रिपाठी के रुप में संबोधित है।
हालांकि कहीं से भी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह आड़ियो क्लिप वास्तव में अमनमणि की वार्ता का है।
नौतनवा स्थित अमनमणि कार्यालय के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आड़ियो क्लिप सरासर फर्जी है और अमनमणि को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है।
इस प्रकरण में कई सवाल भी उठ़ रहे हैं, जिनके जवाब जानने की जिज्ञासा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है।
आड़ियो क्लिप की हक़ीकत क्या है? यह आड़ियो क्लिप असली है या प्रयोजित?
अगर आड़ियो क्लिप असली है, तो वह व्यक्ति कहां है जो अमनमणि से वार्ता कर रहा था।
आड़ियो क्लिप में वार्ता करने वाला व्यक्ति गंवार प्रतीत नहीं हो रहा है। फिर ऐसे में उसने पुलिस से कोई शिकायत क्यों नहीं की। वह भूमिगत क्यों है?
क्या सचमुच यह आड़ियो सियासती गुणागणित या विरोध प्रयोजन का हिस्सा तो नहीं है?
ऐसे कई सवाल हैं जो इधर उधर लहरा तो रहें है, लेकिन कहीं भी जवाब मिलता नहीं दिख रहा है।
अमनमणि त्रिपाठी के सियासी विरोधी इस आड़ियो क्लिप के बाजार में आने से मारे खुशी के लबरेज़ तो हैं। मगर वह भी इस तलाश में परेशान हैं कि आड़ियो क्लिप वाला व्यक्ति है कौन? और कहां का है?
फिलहाल अभी तक इस आड़ियो के सच्चाई का रहस्य राज ही बना हुआ है।
आगे-आगे देखिये होता है क्या?





