मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़, 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

आई एन न्यूज ब्यूरो मेरठ: यूपी की मेरठ पुलिस ने इंचैली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ मेें 15 हजार रूपए के इनामी अपराधी के घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंचैली पुलिस ने सूचना के आधार पर फिटकरी गांव के जंगल में इनामी अपराधी एवं उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। खुद को खिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिससे इसरार उर्फ कोरमा नामक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक तमंचा, कुछ कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध मेरठ जिले के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट आदि के 12 अभियोग पंजीकृत हैं तथा इंचैली थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 15000 रूपए का इनाम था।





