यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती के साथ गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, मेरठ की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट जॉब करती थी। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने ऑफिस से वापस घर जा रही थी, कि तभी घर छोड़ने का झांसा देकर युवकों ने कार में बैठाया और एक्सप्रेसवे पर गैंगरेप किया गया।
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि एक कार ने उसे लिफ्ट दी थी, जिसमें सलमान मलिक नाम का युवक उसका जानने वाला था, वह कार में मौजूद था। वह शनिवार शाम तकरीबन 5 बजे कार में बैठी थी, जिसके बाद मलिक ने अपने दूसरे दोस्त साजिद को कार में बैठाया और इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों ने मेरे साथ रेप किया। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं दोनों आरोपियों ने अपने उपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
वहीं दोनों आरोपियों का कहना है कि महिला उनके साथ आगरा एक दोस्त की शादी में जा रही थी। मथुरा एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, हमने आरोपियों के खिलाफ 376 डी के तहत मामला दर्ज किया है और इसकी जांच कर रहे हैं।






