भारतीय दूतावास बम विस्फ़ोट के दो आरोपी गिरफ्तार
◆सीसीटीवी कैमरा फुटेज के सहारे मिली क़ामयाबी
◆दोनों ही आरोपी विप्लव माओवादी गुट के
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली: विगत दिनों विराटनगर स्थित भारतीय दूतावास पर बम विस्फ़ोट की घटना का नेपाल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बताया कि हुए बम विस्फोट में माओवादी विप्लव गुट का हाथ था जिसमे सीसीटीवी फुटेज को आधार मान प्रहरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में लगी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनो विराटनगर स्तिथ भारतीय दूतावास मे हुये बम विस्फोट मे दो लोगो को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है । एस पी विराटनगर ने बताये की दूतावास के बगल मे देवकान्त झा के मकान मे सी सी कैमरा के फुटस से दोनो लोगो को पकडा गया है । पकडे गए उदय राई और भीम लिम्बू नेत्र विक्रम चन्द्र विप्लव गुट के कार्यकर्ता है । जिन्होंने दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से दूतावास पर बम विस्फोट किया था पकड़े गए आरोपियों से नेपाल पुलिस अभी पूछताछ में लगी है।