महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में जिओ सिम के नाम पर सैकड़ों लोगों के साथ ठ़गी
महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में जिओ सिम के नाम पर सैकड़ों लोगों के साथ ठ़गी
आई एन न्यूज नौतनवा (धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट) मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा प्राइवेट मोबाइल सिम कंपनियां ठ़गी का खेल कर रही हैं। नेटवर्क लांचिंग के शुरुआती दिनों में शानदार नेट़वर्क देने और अपने सिमकार्ड़ों की पर्याप्त बिक्री के बाद वह अपने नेट़वर्क का बोरिया-बिस्तर बांध पता नहीं कहां चली जा रही हैं।
अभी हाल ही में नौतनवा क्षेत्र में रिलायंस का जिओ नेट़वर्क बड़े जोर शोर से शुरु हुआ। अरघा, केवट़लिया, शेषफरेंदा, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली व बैरियहवा गांव में शानदार नेट़वर्क और तेज नेट़स्पीड़ को देखते हुए सैकड़ों लोगों ने २५० से लगाए ५१० रुपया खर्च कर जिओ का सिम लिया। सभी अनुभूति करने लगे कि वास्तव में वह ड़िजिटल युग में आ गये हैं। कोट़ेदार, एसएसबी, पुलिस से लगाये ग्राम पंचायत कार्यालयों में भी राहत मिल गई कि अब उनके आनलाइन काम या संचार से जुड़े काम आसानी से होंगे। लेकिन उनकी यह खुशी मात्र आठ़ दिन ही चली। नेटवर्क गायब हो गया। तमाम जिओ सिम खरीदने वाले ग्राहक नौतनवा जिओ सिम बेचने वाले दुकानदारों के पास पहुंचे, जिओ कस्टमर केयर से बात की। जहां सिर्फ आश्वासन ही मिला, नेटवर्क नहीं । करीब एक पख़वाड़े से नेट़वर्क के इंतजार में जिओ सिम खरीद कर सैकड़ों लोग अपने आप को ठ़गा महसूस कर रहे हैं।





