बीजेपी में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल
आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ /
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सबसे बड़ी नेताओं में शुमार रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस को तलाक देकर बीजेपी से रिश्ता जोड़ लिया है. रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी ध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा.
बीजेपी में शामिल होन के साथ ही रीता बहुगुणा जोशी ने सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े खून की दलाली वाले राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाए और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है ।





