मुंबई :समुद्र में नहाने गए पांच दोस्त डूबे

मुंबई :समुद्र में नहाने गए पांच दोस्त डूबे

मुंबई :समुद्र में नहाने गए पांच दोस्त डूबेमुंबई : समुद्र में नहाने गए पांच दोस्त डूबे
संवाददाता-रिजवान खान
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क : कभी-कभी इंसान को ज्यादा मस्ती करना भी भारी पड़ जाता है । ऐसा ही कुछ नजारा कल मुंबई के जुहू चौपाटी समुद्र तट पर देखने को मिला । 17 वर्ष आयु के आसपास के पांच लड़के कल जुहू चौपाटी पर समुद्र में नहाने के इरादे से आए थे । मौसम खराब होने की वजह से वहां पर तैनात कर्मियों ने उन युवकों को नहाने से रोका भी था । लेकिन वह नहीं माने । और मनमानी करते हुए समुद्र में कूद पड़े । जिसका खामियाजा उनके साथ साथ उनके परिवार को भी भुगतना पड़ा । हुआ यूं कि वह लड़के जैसे ही समुद्र में गए मौसम खराब होने की वजह से समुद्र में तेज लेहरें उठ रही थीं । और वह उन लहरों की चपेट में आ गए । और डूबने लगे । उन्हें डूबता देख वहां तैनात कर्मियों ने उन्हे बचाने की कोशिश भी की ।लेकिन केवल एक को ही जीवित बचाने में सफल हो पाये । बाकी के चार समुद्र में लापता हो गए । यह घटना कल शाम 5:30 बजे के आसपास की है । उन चारों को ढूंढने के लिए गोताखोर एवं जल सेना व हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई । रात भर चले तलाशी अभियान के बाद तीन शव बरामद किए गए । और एक की तलाश जारी थी । मृतक युवक मुंबई के अंधेरी इलाके के थे । अक्सर लोग मुंबई घूमने आते हैं । और उनकी समुंदर में नहाने की इच्छा रहती है । लेकिन उनको इस बात का अंदाजा नहीं रहता है की । यह समंदर है तालाब नहीं । अपनी एक छोटी सी नादानी की वजह से लोग अपनी जान गंवा देते हैं।मुंबई :समुद्र में नहाने गए पांच दोस्त डूबे

मुंबई :समुद्र में नहाने गए पांच दोस्त डूबे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे