शिवपाल समेत कई बड़े मंत्री बर्खास्त

शिवपाल समेत कई बड़े मंत्री बर्खास्त

यूपी की राजजनीति मे आया भूचाल-
आई एन न्यूज लखनऊ/ विशेष संवाददाता
सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सीएम आवास पर चल रही विधायकों की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव समेत कैबिनेट के चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे के सारे फैसले नेताजी ही लेंगे, वे उनके उत्तराधिकारी हैं, लेकिन पार्टी तोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
अमर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें दलाल कह डाला। साथ ही कहा कि जो लोग अमर सिंह का साथ देंगे उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा। अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई है। शिवपाल यादव के साथ साथ गायत्री प्रजापति और मदन सिंह चौहान भी मंत्री पद से बर्खास्त हो गए हैं। अखिलेश के इस फैसले के बाद से यूपी की राजनीति गर्मा गई है। इधर, अखिलेश के नाम पर जिंदाबाद के नारे शुरू हो गए हैं। इधर, जया प्रदा को फिल्म विकास परिसद के पद से भी हटा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बर्खास्तगी की चिट्ठी राज्यपाल को भी भेज दी गई है। बैठक के दौरान विधायक और एमएलसी को मोबाइल फोन बाहर रखने को कहा गया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे