नौतनवा:डीजीपी कार्यालय से बोल रहे शख्स की तलाश में जुटी पुलिस
नौतनवा:डीजीपी कार्यालय से बोल रहे शख्स की तलाश में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: पुलिस के डीजीपी कार्यालय लखनऊ से फोन कर धमकी देने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है।
रविवार की देर रात को नौतनवा पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नम्बर वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बेकरारी से उसे तलास रही है।
बता दे कि बीते मंगलवार की दोपहर को अपने को पुलिस विभाग के डीजीपी कार्यालय लखनऊ से बात करने का हवाला देकर मोबाइल नंबर 9415 810054 से एक शख्स हियुवा के जिला अध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे को धमकी दिया। और ऊल जुलूल बाते की।
उक्त शख्स द्वारा धमकी दिए जाने
की सूचना श्री पांडे ने मोबाइल न० सहित क्षेत्राघिकारी नौतनवा धर्मेंद्र यादव सहित उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर पुलिस ने उक्त मोबाइल न० का जांच कराया तो वह फर्जी निकला। जिस पर नौतनवा पुलिस ने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में
इंस्पेक्टर नौतनवा अनिल कुमार ने बताया कि अज्ञात शख्स के खिलाफ 504 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलास किया जा रहा है।






