नौतनवा मंडी में दीपोत्सव की धूम, विधायक ने लुटाया सम्मान!

अध्यक्ष नौतनवा सम्मानित करते हुए.

नौतनवा मंडी में दीपोत्सव की धूम, विधायक ने लुटाया सम्मान!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
कृषि उत्पादन मंडी समिति नौतनवा परिसर में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देर शाम मंडी समिति द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंडी समिति क्षेत्र के बड़े व्यापारियों, किसान भाइयों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और दीपावली की खुशियां आपसी सौहार्द एवं उल्लास के साथ मनाई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाजसेवी एवं व्यापारी राजाराम जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, मुरली जायसवाल तथा वरिष्ठ किसान मुन्नू पांडे, गोपाल सोनकर सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने के साथ ही आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने व्यापारियों और किसानों के योगदान की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मंडी समिति सचिव, तहसीलदार नौतनवा करण सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *