जब छोटे-छोटे हाथों ने सजाए दीये, तो पूरा स्कूल जगमगा उठा… एबी इंटरनेशनल में ऐसी मनी दिवाली

जब छोटे-छोटे हाथों ने सजाए दीये, तो पूरा स्कूल जगमगा उठा… एबी इंटरनेशनल में ऐसी मनी दिवाली
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
दिवाली… रोशनी का पर्व… और जब ये पर्व बच्चों के साथ मनाया जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है।
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला नौतनवा के एबी इंटरनेशनल स्कूल में। जहां दिवाली सेलिब्रेशन में विद्यालय का हर कोना हर्ष और उल्लास से जगमगा उठा। बच्चों ने अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी से पूरे स्कूल को रोशन कर दिया।
स्कूल में बच्चों के लिए कई तरह की एक्टिविटीज रखी गईं –
हर बच्चे ने अपने क्लास लेवल के हिसाब से हिस्सा लिया। किसी ने दीया सजाया, किसी ने रंगोली बनाई, तो किसी ने तोरण से गेट को सजा दिया।
सबसे खास रहा क्राफ्ट स्टॉल, बच्चों ने अपने हाथ से बनाए सामान का स्टॉल लगाया और खुद ही क्रय-विक्रय भी किया। इस बहाने बच्चों ने व्यापार, टीम वर्क और आत्मविश्वास का पहला पाठ सीख लिया।
बी.के. त्रिपाठी ने दिया ऐसा आशीर्वाद, जो दिल को छू गया
स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री बी.के. त्रिपाठी ने सभी को दिवाली की बधाई दी और आशीर्वाद दिया और उन्होंने कहा –
> “दिवाली सिर्फ एक पर्व नहीं, एक सीख है कि अंधेरा कितना भी घना हो, रोशनी अपना रास्ता बना ही लेती है। हमें सिर्फ अपना कर्म ईमानदारी से करना चाहिए।”
डायरेक्टर अंजली बोलीं – हर पर्व सिखाता है कुछ नया।
डायरेक्टर *अंजली* ने कहा कि हर पर्व अपने साथ खुशियां और सीख दोनों लाता है। हम सबको उस सीख को अपने आचरण में उतारना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के आयोजन से बच्चों ने अपना काम स्वयं करना, टीम वर्क, क्रय-विक्रय, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस सीखा है, जो जिंदगी भर काम आएगा।
प्रिंसिपल मैम ने बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा – पटाखों से दूर रहो, दीयों से रोशनी फैलाओ।
इस पूरे आयोजन में शिक्षकों प्रतिभा, चंदा, प्रियांशु, सौम्या, हर्ष, गवशूल, ऐमान, काशिफ, परमजीत, सुजाता आदि का विशेष योगदान रहा।
वहीं बच्चों में *हर्ष, आकृति, आरुषि, अनुज, देवांश, अभिषेक, प्रियांशु, पल्लवी, अनन्या, प्रियांशी, उत्कर्ष, ओम, अथर्व, रितिका, काव्या* आदि ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *