भारतीय बुलेरो सहित क्राइम बांच के दो कांस्टेबल समेत 6 लोग को नेपाल पुलिस ने रोका,लगाया जुर्माना

भारतीय बुलेरो सहित क्राइम बांच के दो कांस्टेबल समेत 6 लोग नेपाल पुलिस के हिरासत में
भारतीय बोलेरो को नेपाल पुलिस ने पकड़ा, पुलिस दबाव पर हुआ जुर्माना, छूटा।
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क: भारत के बिहार राज्य से सुनसारी बार्डर से होते हुए नेपाल में बिना कस्टम शुल्क जमा किये। एक भारतीय बोलेरो से घूम रहे लोगो को नेपाल पुलिस ने पाल्पा के गल्याड चौकी पर जांच के दौरान अपने हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतू बेलहिया कस्टम कार्यालय को सौप दिया ।
मंगलवार की देर शाम को उक्त मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो उन्होंने छानबीन शुरु किया जिसमें पता चला कि छत्तीसगढ़ क्राइम बांच के कांस्टेबल सहित 6 लोग अंजाने में नेपाल में घुस गये और पर्यटकीय स्थलो का भ्रमण करते हुए सोनोली वार्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश करते इसके पहले ही पाल्पा पुलिस ने नेपाल पुलिस ने पाल्पा के गल्याड चौकी पर चेकिंग के दौरान कस्टम का शुल्क कागजात न होने के कारण हिरासत में ले लेकर और बेलहिया भन्सार कार्यालय को सौप दिया ।
उक्त कार्यवाही से परेशान जितेंद्र सिंह, उत्तम साहू, विकास जायसवाल, भेपेन्द्र वर्मा भल्लु जायसवाल, ओमकार सिंह किसी तरह सोनौली के व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल से बुधवार को सम्पर्क कर पूरी घटना बताया ।
उक्त मामले को व्यापारी नेता काफी गंभीरता से लेते हुए सोनौली पुलिस के जरिए बेलहिया भन्सार कार्यालय पहुचे और भन्सार चीफ भूपाल राज शाक्य से मिलकर वार्ता किया ।
जिस पर भंसार चीफ ने बोलेरो गाड़ी पर जुर्माना जमा करके छोड़ने का आदेश दे दिया ।
हिरासत में लिये लोग छूटते ही व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल समेत सोनौली कोतवाल आनन्द गुप्ता, चौकी प्रभारी सतीश सिंह एसएसबी इस्पेक्टर अमित कुमार बेलहिया चौकी प्रभारी वीर बहादुर थापा, रवि पारिक सहित सभी को धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ के लिए रवाना हो गये।





