सोनौली में विधायक आज करेगे पाच सड़को का शिलान्यास
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:नगर पंचायत सोनौली के पांच सड़को नालियों का शिलान्यास विधायक नौतनवा तथा नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा ।
मंगलवार की शाम छ:बजे नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में विधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी तथा नगर पंचायत प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी स्थानीय व्यापारियों से वार्ता कर समस्याओं को सुनेंगे।
इसके उपरांत व्यापारियों के साथ कस्बे के बर्तन गली लोहिया नगर,अम्बेडकर नगर,बिस्मिल नगर में सड़कों का शिलान्यास तथा अम्बेडकर नगर में वार्ड नं 1 में इंटरलॉकिंग और नाली का शिलान्यास करेगे ।
उक्त आशय की जानकारी सोनौली नगर पंचायत के प्रवक्ता आशुतोष त्रिपाठी ने दी है ।






