सोनौली: निरंजना के बगल में बनेगा पिंक कलर का आधुनिक महिला शौचालय –सुधीर त्रिपाठी

सोनौली: निरंजना के बगल में बनेगा पिंक कलर का आधुनिक महिला शौचालय --सुधीर त्रिपाठी

सोनौली: निरंजना के बगल में बनेगा पिंक कलर का आधुनिक महिला शौचालय --सुधीर त्रिपाठीसोनौली: निरंजना के बगल में बनेगा पिंक कलर का आधुनिक महिला शौचालय –सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली ङेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली के होटल निरंजना के बगल में बन रहे 6 सीटर महिला शौचालय के स्थान का निरीक्षण एसडीएम और सीओ नौतनवा ने किया और होटल निरंजना के मैनेजर की आरोप को बेबुनियाद बताया।
बता दें कि होटल निरंजना के बगल में ही पर्यटन कार्यालय है जिसमें वर्तमान समय में आव्रजन कार्यालय के लोग विराजमान हैं। यहां प्रति दिन देसी विदेशी सैकड़ो पर्यटको का आवागमन लगा रहता है। ठीक इसके बगल में ही सरकारी भूमि है, जिस पर नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के अथक प्रयास से महिलाओं के लिए शौचालय बनवाया जा रहा है।

उक्त शौचालय बनता देख होटल के मैनेजर के पेट में दर्द काफी तेज हो गया है और उसे रोकने के लिए तमाम अड़चने खड़ी किया। मामला जिलाधिकारी महाराजगंज पहुंचा उन्होंने इसकी जांच एसडीएम नौतनवा को सौप दिया। शनिवार की दोपहर को

सोनौली: निरंजना के बगल में बनेगा पिंक कलर का आधुनिक महिला शौचालय --सुधीर त्रिपाठीएसडीएम नौतनवा मदन कुमार और क्षेत्राधिकारी नौतनवा डॉ धर्मेंद्र कुमार उक्त महिला शौचालय स्थल के निरीक्षण में पहुंचे और देखा। इस बीच होटल मैनेजर और नगर पंचायत प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी भी पहुंच गए।
श्री त्रिपाठी ने एसडीएम नौतनवा को संपूर्ण मामले से अवगत कराया और शौचालय के व्यवस्था को भी बताया।
उन्होंने बताया कि यह पिंक कलर का शौचालय केवल महिलाओं के लिए होगा। इससे खासकर देशी विदेशी पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा । जहां एक तरफ सरकार का स्वक्ष भारत मिशन का प्रयास सफल होगा वही दूसरी तरफ विदेशों में भी भारत की एक अच्छी छवि उभरेगी।

उन्होंने यह भी कहा होटल

निरंजना में केवल एक लैट्रिन बाथरूम है जिसमें आम नागरिक नहीं जा सकता महिलाओं के लिए काफी दिक्कतें होती है। इस महिला शौचालय के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
एसडीएम नौतनवा ने शौचालय निर्माण के लिए उक्त जगह को उचित ठहराते हुए निर्माण की अनुमति प्रदान  करने से व्यापारियों में काफी हर्ष व्याप्त हैं।सोनौली: निरंजना के बगल में बनेगा पिंक कलर का आधुनिक महिला शौचालय --सुधीर त्रिपाठी

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे