महराजगंज: कोल्हुई में दुकान बंद कराने को लेकर व्यापारी और भाजपा नेताओ में झड़प
महराजगंज
: कोल्हुई में दुकान बंद कराने को लेकर व्यापारी और भाजपा नेताओ में झड़प
आईएनन्यूज महराजगंज डेस्क:
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियो के बीच स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की शोक सभा के लिए बाजार बंद कराने को लेकर तीखी झड़प हो गयी और आक्रोशित व्यापारी सड़क पर उतर गये। मौके पर पहुंची पुलिस रास्ता जाम कर रहे लोगो को हटाया।
रविवार
की दोपहर को
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया जिस पर बंदी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारियों में कई स्थानों पर तीखी झड़प होने की खबर है। झड़प के क्रम में सिंह मेडिकल स्टोर को बंद कराने के दौरान व्यापारी सड़क पर उतर गए और एनएच-24 को कुछ घंटों के लिए जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गची और क्षेत्राधिकारी नौतनवा, फरेंदा मौके पर भारी संख्या में पुलिस
फोर्स के साथ पहुंच गये।
उक्त घटना को लेकर सपा के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों के साथ हो लिये। पुलिस अधिकारियो ने व्यापारियो से वार्ता कर उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया।
मेडिकल स्टोर स्वामी उपेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को तहरीर दी जा रही है।





