पेड़ से लटकता मिला पुुजारी का शव,चार के खिलाफ हत्या की तहरीर

पेड़ से लटकता मिला पुुजारी का शव,चार के खिलाफ हत्या की तहरीर

पेड़ से लटकता मिला पुुजारी का शव,चार के खिलाफ हत्या की तहरीरपेड़ से लटकता मिला पुुजारी का शव, चार के खिलाफ हत्या की तहरीर

आई एन न्यूज इलाहाबाद: करेली थाना क्षेत्र में सुब्बन घाट पर स्थित शिव मंदिर के पुजारी का शव सोमवार की सुबह एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। करेली के करेलाबाग निवासी कैलाश 25 वर्ष पुत्र डमरी लाल धरिकार बचन से ही पूजा-पाठ के प्रति विश्वास रखता था और वर्तमान में उसकी पहचान सुब्बन घाट पर स्थित शिव मंदिर में पुजारी की बन चुकी थी। सोमवार की सुबह कैलाश का शव मंदिर से कुछ दूर पर स्थित एक पेड़ में लटकता हुआ आस-पास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर उसके परिजन भी बदहवास हालत में पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची करेली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज शिवराज ने बताया कि कैलाश आविवाहित है और वह शिवमंदिर में विगत कई वर्ष से शिव मंदिर का पुजारी था। सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दिया है। जबतक उसके शव का अन्त्य परीक्षण नहीं हो जाता है, तबतक इस वारदात को हत्या नहीं माना जा सकता है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।पेड़ से लटकता मिला पुुजारी का शव,चार के खिलाफ हत्या की तहरीर
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे