पति पत्नी ने खाया जहर पत्नी की हालत चिंताजनक

पति पत्नी ने खाया जहर पत्नी की हालत चिंताजनक

पति पत्नी ने खाया जहर पत्नी की हालत चिंताजनकपति पत्नी ने खाया जहर पत्नी की हालत चिंताजनक

15 महीने पहले निचलौल के खोन्होंली गांव में बिट्ठल की पुत्री से हुई थी शादी

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवा दुबे गांव में एक नव दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी ईह लीला समाप्त करने का प्रयास किया किंतु उनकी हालत बिगड़ती इसके पहले ही उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल में लड़की की हालत चिंताजनक है जबकि लड़का खतरे से बाहर हो गया।
सोमवार की शाम को खैरहवा दुबे गांव में पूनम और उसका पति मुकेश दोनों एक कमरे में बैठकर एक साथ किसी तरह का जहरीला पदार्थ खा लिया और थोड़ी ही देर बाद दोनों की उल्टी दस्त हो गए। मुकेश के पिता और भाई दोनों ने उन्हें लादकर नौतनवा के रतनपुर ब्लाक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया किंतु मुकेश की पत्नी की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे वहां से रेफर कर दिया तो परिजन नौतनवा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे यहा पूनम की हालत चिंताजनक है ।
बता दे कि निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्होंली गांव निवासी विंध्याचल की पुत्री पूनम से 15 महीने पहले शादी हुआ। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा । घटना की शाम को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। हालांकि मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

पति पत्नी ने खाया जहर पत्नी की हालत चिंताजनक

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे