100 मीटर भी नहीं चल सका अखिलेश का हाई-टेक विकास रथ
आईएन न्यूज लखनऊ/ यूपी सीएम अखिलेश सिंह यादव का हाई-टेक समाजवादी विकास रथ 100 मीटर भी नहीं चल सका। मर्सडीज बेंज की तरफ से तैयार यह रथ हरी झंडी दिखाने के बाद महज 100 मीटर भी नहीं चल पाया था कि लोहिया पथ के पास खराब हो गया।
रथ के खराब होते ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी तत्काल हरकत मे आ गई। जिला प्रशासन के भी हाथ-पाव फूल गए। करीब आधे घंटे के इंतजार के बाद सीएम को तत्काल सरकारी गाड़ी मुहैया कराई गई। बाद में यह रथ यात्रा कार शो में पूरी तरह से तब्दील हो गया । बाद में सीएम गाड़ी के बाहर निकल लोगों का अभिवावदन भी करते नजर आए।





