एसएसबी की ऐसी कारगुजारियों से बिगड़ न जाए भारत-नेपाल संबधों का जायका
एसएसबी की ऐसी कारगुजारियों से बिगड़ न जाए भारत-नेपाल संबधों का जायका
आई एन न्यूज ब्यूरो नेपाल: सोमवार की रात करीब आठ़ बजे भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर जो भी हुआ वह हर मायनों में शर्मनाक है। भारतीय सेना के दर्जनों जवान बेबस अवस्था में नेपाल पुलिस के गुहार लगा रहे थे कि उनके साथ बदसलूकी व मारपीट हो रही है। विडंबना देखिये सेना के जवान अपने ही देश के एसएसबी पर आरोप लगा रहे थे। यहां स्थितियां गलतियों को निहारने की नहीं, बल्कि सभी के लिए शर्म करने वाली हैं। हमारे देश के सेना में तैनात जवान एक पुलिस निरीक्षक के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। वो भी नेपाल पुलिस के।
क्या एसएसबी को यही गाइड़ लाइन दी गई है? कि इस तरह के विवाद के वे भागीदार हों। क्या एसएसबी सिर्फ इसी पर ही प्रतिबद्ध है कि जांच करेंगे तो करेंगे। भले ही उसके लिए विवाद ही क्यों न खड़ा हो जाए? सेना के जवानों से इतनी जांच की गुरेज क्यों आन पड़ती है?
क्या एसएसबी के अधिकारियों या जवानों को भारत-नेपाल या भारत-भूटान के रिश्तों की संजीदगी पता नहीं है? सेवा सुरक्षा बंधुत्व की मूल भावना प्रसारित करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल व भारत-भूटान सरहद पर तैनात एसएसबी क्यों भूल जाती है कि वह न तो सेना है और न ही अर्धसेना । एसएसबी एक केंद्रीय पुलिस बल के समकक्ष तंत्र है। जिसकी जिम्मेदारी सरहद पर मैत्रीय रिश्तों को संजोये रखने व उसे और भी प्रगाढ़ करने की है।
सोनौली सरहद पर आये दिन ऐसे वाकये होते रहते हैं। जिसमें भारतीय सेना के नेपाली जवानों व एसएसबी में जांच के नाम पर तनातनी हो जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिये ।
सोमवार को सरहद पर गोरखा रायफल्स व एसएसबी जवानों के बीच हुए विवाद की गूंज नेपाल के पहाड़ों में भी गूंजी। उन गांवों में गूंजी जहां भारतीय सेना के जवान छुट्टियां बताने आये थे। जो गूंज उठ़ी, वह भारतीय लहज़े से कहीं से भी ठ़ीक नहीं है। कैसे सही होगी सेना के परिवार एसएसबी को कोस जो रहे हैं।
क्या एसएसबी को भारत-नेपाल सुगौली की संधि का पता नहीं, या फिर वर्ष १९५० में हुई भारत-नेपाल की अहम संधि की भी तनिक जानकारी नहीं है। क्योंकि अगर इन दोनों संधियों का थोड़ा ही खांका एसएसबी के मनोपट़ल पर होता। तो इस तरह के आरोप एसएसबी पर न लगते। चेत और सुधार की जरुरत है । नहीं तो एसएसबी की ऐसी ही कारगुजारियां भारत-नेपाल संबधों का जायका ख़राब कर सकती हैं।






